फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Waiting for guide line for admission in graduation

स्नातक में दाखिले के लिए गाइड लाइन का इंतजार

Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Waiting for guide line for admission in graduation
डिग्री कॉलेजों में सीटों के मुकाबले लगभग दोगुने विद्यार्थी इंटरमीडिएट में हुए उत्तीर्ण
विज्ञापन

दाखिले के लिए छात्रों को दूसरे जिलों व राज्यों का करना पड़ सकता है रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 2022 का परिणाम चार दिन पहले घोषित हो चुका है। अब डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के सामने संकट की स्थिति बनेगी। इंटरमीडिएट परीक्षा में 10 हजार 604 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हालांकि जिले में राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित कॉलेज आदि में लगभग साढ़े पांच हजार सीटें हैं। हालांकि अभी दाखिले के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की तरफ से गाइडलाइन जारी नहीं हुई है।
जनपद में दो राजकीय डिग्री कॉलेज और दो शासकीय सहायता प्राप्त कॉलेज हैं। इनके अतिरिक्त करीब 20 स्ववित्त पोषित कॉलेज हैं। इस साल यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 12 हजार 213 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 11 हजार 699 ने परीक्षा दी, जिसमें 10 हजार 604 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के डिग्री कॉलेजों में सभी संकायों में लगभग साढ़े पांच हजार सीटें हैं। इसके चलते लगभग आधे विद्यार्थियों को अन्य जिलों या दूसरे प्रदेशों का रुख करना पड़ेगा। शामली के वीवी पीजी कॉलेज मेें बीए और बीकॉम में 690, आरके पीजी कॉलेज शामली मेें बीकॉम, बीएससी, बीएससी (कृषि) में 800 सीटें, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना में 620 और राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में 346 सीटें हैं। इनके अतिरिक्त करीब 20 स्ववित्त पोषित कॉलेजों में करीब तीन हजार सीटें हैं।
विज्ञापन

वीवी डिग्री कॉलेज शामली के प्रोफेसर एवं मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की गाइड लाइन के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले होंगे। अभी तक विश्वविद्यालय की तरफ से स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए गाइड लाइन जारी नहीं हुई है। आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन जारी होने के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संकायवार सीटों की स्थिति
वीवी पीजी कॉलेज शामली
बीए - 456
बीकॉम - 160
आरके पीजी कॉलेज शामली
बीएससी - 400
बीकॉम - 160
बीएससी एजी - 240
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना
बीएससी - 180
बीकॉम - 120
बीए - 320
राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला
बीए - 266
बीएससी - 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed