{"_id":"633741a81fb39c04ae443cc9","slug":"vrinda-tops-in-painting-competition-shamli-news-mrt607651659","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में वृंदा रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में वृंदा रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वृंदा ने अव्वल रही।
कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के 11 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वृंदा प्रथम रही। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा आयशा दूसरे स्थान पर और देशभक्त इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना के नवनीत गुप्ता, श्री दिंगबर जैन इंटर कॉलेज कैराना की ज्योति कश्यप, श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की हरविंद्र कौर रहे।
उन्होंने प्रतिभागियों की चित्रकला का गहनता से मूल्यांकन कर निर्णय दिया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन कर प्रतियोगिता जीतने से ज्यादा उसमें प्रतिभाग करना आवश्यक होता है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक ने विजयी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं, भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन निधि जैन ने किया।