{"_id":"619a894341071c6fe90cee35","slug":"vrc-will-be-launched-in-educational-institutions-today-shamli-news-mrt565779858","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में आज होगा वीआरसी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में आज होगा वीआरसी का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर सोमवार को जनपद के सभी डिग्री कालेज, व्यवसायिक कालेज, इंटर कालेज, हाईस्कूल ओर पब्लिक स्कूलों में मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) का शुभारंभ एक साथ पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा।
स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को कलक्ट्रेट में जिलास्तरीय स्वीप कार्यशाला हुई थी, जिसमें शिक्षण संस्थाओं के ईएलसी वीआरसी संयोजकों, प्राचार्य और प्रधानाचार्यों को वीआरसी के संचालन का पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया था। परीक्षा आदि के कारण से जो कॉलेज या पब्लिक स्कूल रह गए थे, उन्हें 20 नवंबर को एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन कार्यशाला में प्रशिक्षित किया गया था। नए मतदाताओं का पंजीकरण केंद्रों पर दो तरह से किया जाएगा। ऑफलाइन फॉर्म छह भरकर और ऑनलाइन वोटर पोर्टल पर जाकर। इसके लिए युवाओं को अपनी जन्म तिथि का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फ़ोटो, राशन कार्ड या आधार कार्ड या अपने परिवार के किसी सदस्य की वोटर आईडी अर्थात एपिक (फोटयुक्त मतदाता पहचान पत्र ) लाना है, जिससे उस मतदाता के भाग संख्या का पता चल सके। मतदाता पंजीकरण सरल प्रक्रिया है। अधिक से अधिक युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर आगामी विधान सभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। डीएम की यह नई पहल है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नए मतदाता सोमवार को एक साथ पंजीकरण कराकर इस अभियान को सफल बनाएं।