फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   vradh ki maut par bavaal, truck me lagaai aag

वृद्ध की मौत पर बवाल, ट्रक में लगाई आग

Sat, 23 Mar 2019 11:04 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 23 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
vradh ki maut par bavaal, truck me lagaai aag
file - फोटो : amarujala
क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में वृद्ध की मौत से ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गई। इसके बाद, ग्रामीणों ने मृतक परिवार के आश्रित को मुआवजे देने की मांग को लेकर शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान भीड़ ने माल से लदे ट्रक को आग के हवाले कर दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव अहमदगढ़ निवासी किसान दीपचंद (75)  घर से हाईवे स्थित दुकान से सामान लेने जा रहा था। करनाल की तरफ से विपरीत दिशा पर चल रहे ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। ट्रक के पहियों के बीच फंसे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। चावल की पॉलिश के बोरे में भरे मैटेरियल से लदा ट्रक हरियाणा के घरोंडा से काशीपुर जा रहा था। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर अहमदगढ़ पुलिस चौकी पर बैठा दिया। बाद में चालक को थाने भेजा गया। इसी दौरान मौके पर ग्रामीणों और महिलाओं की भीड़ पहुंच गई और शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा देने और हाईवे पर हर दस कदम पर बने कट को बंद कराने की मांग की। इसी बीच भीड़ उग्र हो गई और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेेेबाजी करते हुए हंगामा-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच भीड़ ने माल से लदे ट्रक को आग लगा दी। हंगामे और आगजनी की सूचना पर थाना प्रभारी ओपी चौधरी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने आग बुझाने का विरोध किया। इसके बाद किसी तरह ट्रक में लगी आग बुझाई गई, लेकिन तब तक ट्रक माल समेत जल चुका था। ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा, सीओ कैराना राजेश तिवारी और तहसीलदार कैराना मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन देकर किसी तरह समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मृतक के पुत्र चंद्रपाल ने ट्रक चालक शारिक निवासी झिंझाना के खिलाफ दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed