{"_id":"61f82d9165800b7b30439af0","slug":"voting-will-be-held-on-4th-and-5th-february-through-ballot-paper-shamli-news-mrt5753543161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलेट पेपर से 4 और 5 फरवरी को होगा सुबह 9 बजे से 5 बजे तक मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलेट पेपर से 4 और 5 फरवरी को होगा सुबह 9 बजे से 5 बजे तक मतदान
विज्ञापन
दिव्यांगों और बुजुर्गों के घर पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण में मौजूद डीएम जसजी?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैलेट पेपर से 4 और 5 फरवरी को होगा मतदान
शामली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि बैलेट पेपर से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांगों को घरों पर मतदान 4 और 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। कलक्ट्रेट से 23 पोलिंग पार्टियां घर-घर के लिए रवाना किया जाएगा।
सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम ,जसजीत कौर की अध्यक्षता में टीम में शामिल प्रभारी मतदान अधिकारी, मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफर आदि को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि टीम का जो दायित्व निर्धारित किया गया है, वह उसका अनुपालन प्रभावी रूप से करें। निर्धारित रुट का भ्रमण कर व्यवस्था कर लें। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान कराने वाली टीम को 3 फरवरी को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट प्रभारी अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले भर सभी विधानसभा वार कुल 672 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जा रही है। इस कार्य हेतु जिले में 23 टीमों का गठन हो चुका है।
विधान सभा कैराना में आठ कलस्टर, विधानसभा थानाभवन में बारह कलस्टर व विधानसभा शामली में तीन कलस्टर बनाए गए हैं। कलस्टर में भौगोलिक दूरियों को मानक मानते हुए गांवों व शहरों का समूह बनाया गया है। जिससे पोलिंग पार्टी समय से मतदान करा सकें। मतदान की पोलिंग पार्टी में दो मतदान अधिकारियों के अतिरिक्त एक माइक्रो ऑब्जर्वर व पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहेंगे। मतदान गोपनीय हो इस हेतु मतदान पार्टी द्वारा वोटिंग कंपार्टमेंट भी बनाया जाएगा। सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी मतदान पार्टी के साथ अपने एजेंट भी नियुक्त कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें फॉर्मेट-3 पर आवेदन करना होगा। ऐसे लोग जो बूथ पर आने में सक्षम नहीं है, उनका सहयोग हो सके । यह मतदान टीम घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराएगी, पोस्टल बैलेट गुलाबी रंग का होगा जिस पर निशान लगाना होगा। जिले में ऐसे कुल 672 मतदाता हैं, जिनमें शामली विधानसभा में 79 मतदाता 80 साल से ऊपर के व 24 मतदाता दिव्यांग मतदाता हैं, थाना भवन विधानसभा में 146 मतदाता 80 साल से ऊपर के व 67 मतदाता दिव्यांग मतदाता हैं । कैराना विधान सभा में 139 मतदाता 80 साल से ऊपर के व 217 मतदाता दिव्यांग मतदाता हैं, जो अपने घर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करेंगे। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

दिव्यांगों और बुजुर्गों के घर पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी व ?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन