{"_id":"61f82ef80354c73d7052cacc","slug":"voting-is-necessary-to-strengthen-democracy-shamli-news-mrt5753553148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान जरूरी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सभी का मतदान करना जरूरी है।
सोमवार को रिसोर्स सेंटर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रशासन द्वारा 7700 दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हस्तलिखित पोस्टकार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने किया। डीएम ने कहा कि हर दिव्यांगजन के घर पर जिला प्रशासन की तरफ से हस्तलिखित पोस्टकार्ड जाएगा। जिसमें अपील की गई है कि 10 फरवरी को मतदान जरूर करना है। इन सब पोस्टकार्ड को एक साथ पोस्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांगों से कहा कि वह भी अपने माध्यम से आसपास के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरूक करें।
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने सशक्त लोकतंत्र की भागीदारी में सभी अपनी सहभागिता करते हुए मतदान करने के लिए कहा। कार्यक्रम में डीएम ने स्वीप आइकॉन के रूप में मौजूद दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया। मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, ड़ीपीआरओ नंदलाल, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान, डीआईओएस सरदार सिंह, डॉ. अमित मलिक, डॉ. भूपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका आदि मौजूद रहे। संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
पोस्टकार्ड पर यह लिखा गया संदेश
शामली। डिप्टी कलेक्टर मणि अरोड़ा ने बताया कि प्रत्येक पोस्टकार्ड पर लिखा है कि आप जनपद शामली के महत्वपूर्ण मतदाता हो। दस फरवरी को मतदान अवश्य करें, स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में आपकी भागीदारी आधार स्तंभ बनेगी।