फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voting for the 1032 employee charged

मतदान के लिए 1032 कर्मचारी लगाए

Fri, 09 Oct 2015 12:53 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 09 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव 2015 के प्रथम चरण में थानाभवन ब्लाक में शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए 1032 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले के चुनाव प्रेक्षक एवं ग्रेटर नोएडा के उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल ने मतदान में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर 258 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया।


थानाभवन के लाला लाजपत राय इंटर कालेज में शुक्रवार को प्रथम चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए दीपक अग्रवाल ने सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट व पीठासीन व मतदान अधिकारियों को अधिकारों-कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। मतदान में लगे अधिकारी-कर्मचारी किसी दबाव में कार्य नहीं करें।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम ओपी वर्मा ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। मतदान से रोकने, डराने, धमकाने  का प्रयास किया जाता है, तो सूचना पुलिस-प्रशासन को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। एसपी विजय भूषण, एडीएम भरत पांडे आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed