फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Votes rained heavily on candidates' booths

दिग्गजों के बूथों पर भी जमकर बरसे वोट

Fri, 11 Feb 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Votes rained heavily on candidates' booths
शामली। विधानसभा चुनाव 2022 के दस फरवरी के प्रथम चरण के मतदान में जिले के प्रत्याशियों के मतदान केंद्रों पर अच्छी खासी वोटिंग हुई है। वोटिंग में सबसे अधिक वोट कैराना विधान सभा सीट पर सपा नेता इकरा हसन के बूथ जैन धर्मशाला पर 84.88 प्रतिशत और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के पब्लिक इंटर कॉलेज के बूथ पर 81.74 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन

कैराना विधानसभा सीट की अपेक्षा थानाभवन और शामली विधानसभा सीट मत प्रतिशत को लेकर पिछड़ गई है। थानाभवन विधानसभा सीट पर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के थानाभवन कस्बे में उनके 182 बूथ पर 78.42 प्रतिशत वोटिंग हुई। थानाभवन सीट पर रालोद गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली के 114 बूथ नंबर पर 68.88 प्रतिशत और बसपा के प्रत्याशी जहीर मलिक के 131 बूथ नंबर पर 68.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है। शामली विधानसभा में रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी के कासमपुर गांव में बूथ नंबर-364 पर 68.8 प्रतिशत और भाजपा प्रत्याशी विधायक तेजेंद्र निर्वाल के बूथ नंबर 68 पर 66.04 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन

जिले के दिग्गजो के बूथों के प्रतिशत का आंकड़ा
प्रत्याशी पार्टी विधानसभा बूथ मतदेय स्थल मत प्रतिशत
1- मृंगाका सिंह भाजपा कैराना 296 पब्लिक इंटर कालेज 81.74
2- इकरा हसन सपा कैराना 281 जैन धर्मशाला कैराना 84.88
3- सुरेश राणा भाजपा थानाभवन 182 प्राथमिक विद्यालय थानाभवन 78.42
4- अशरफ अली रालोद थानाभवन 114 जूनियर हाईस्कूल जलालाबाद 68.88
5- जहीर मलिक बसपा थानाभवन 131 गुरुनानक इंटर कालेज जलालाबाद 68.42
6- प्रसन्न चौधरी रालोद शामली 364 प्राथमिक विद्यालय- कासमपुर 68.08
7- तेजेंद्र निर्वाल भाजपा शामली 68 ब्रिगेडियर इंटर कालेज शामली 66.04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed