फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voter revision campaign will start in Gram Panchayats from today

Shamli News: आज से शुरू होगा ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान

Tue, 19 Aug 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Voter revision campaign will start in Gram Panchayats from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अब पूरी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार 19 अगस्त से पूरे जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान में जिले की सभी 230 ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए कुल 563 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) तैनात किए हैं। ये अधिकारी गांव-गांव जाकर मतदाता फार्म भरवाने, दस्तावेज जांचने और सूची को दुरुस्त करने का काम करेंगे। जिले में पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पिछले चुनाव में भी जिले में 230 ग्राम पंचायतें थीं।
विज्ञापन

बीते पांच वर्षों में कैराना नगर पालिका को छोड़कर किसी भी अन्य नौ नगर निकायों की सीमा का विस्तार नहीं हुआ। इस वजह से कोई भी ग्राम पंचायत नगर निकाय में शामिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव में जिले में 7 लाख 48 हजार 533 मतदाता थे। इस बार पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुटा है और अभियान की निगरानी कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed