फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voted first, then the groom left with the procession

पहले मतदान किया, फिर बरात लेकर रवाना हुए दूल्हे

Fri, 11 Feb 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Voted first, then the groom left with the procession
शामली वोट डालने के बाद निशान दिखाता गांव बलवा निवासी दूल्हा अंकित। - फोटो : SHAMLI
शामली। मतदान को लेकर जिले में जागरूकता देखने को मिली। दुल्हन लेने के लिए बरात के साथ रवाना होने से पहले जिले में कई दूल्हे ने पहले मतदान किया और लोकतांत्रिक सरकार के गठन में भागेदारी निभाई।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू निवासी राहुल की बरात जिला मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा गई। दूल्हे ने बरात से पहले मतदान किया। इसके बाद वह दुल्हन लेने के लिए रवाना हुए। गांव झाल में दूल्हा महेश ने भी बरात से पहले मतदान किया। इसके बाद वह बरात के साथ मुजफ्फरनगर के गांव सठेड़ी के लिए रवाना हुए। गांव बलवा में नितिन ने भी पहले गांव में मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद दुल्हन लेने के लिए बरात के साथ रवाना हुई। उसकी बरात गांव हिसावदा गई।
विज्ञापन

मतदान के बाद महिला ने पुत्र को दिया जन्म
शामली। शहर के मोहल्ला कांबोज कालोनी निवासी गौरी गर्ग ने बृहस्पतिवार को शामली के सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद वह जैसे ही घर पहुंची तो प्रसव पीड़ा तेज हो गई। परिजन तत्काल महिला को निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। परिजनों ने बताया कि पांच साल बाद महिला ने पुत्र को जन्म दिया है। इसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल बना है।

शामली वोट डालने के बाद शादी के लिए रवाना होता गांव झाल निवासी दूल्हा महेश।

शामली वोट डालने के बाद शादी के लिए रवाना होता गांव झाल निवासी दूल्हा महेश।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed