{"_id":"1bfcc11c8bf5a45d257949dc7a682860","slug":"vote-today-in-the-shadow-of-bayonets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साये में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साये में मतदान आज
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत थानाभवन ब्लाक क्षेत्र में आज (शुक्रवार) को मतदान होगा। संवेदनशील श्रेणी में शामिल इस क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सहारनपुर जिले की सीमा से सटे थानाभवन ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत के पांच और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 105 पदों के लिए मतदान होगा। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रेक्षक दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी ओपी वर्मा और एसपी विजय भूषण सहित अन्य अधिकारियों ने थानाभवन में अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
इसके बाद थानाभवन ब्लाक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। दरअसल, थानाभवन ब्लाक में कई गांव ऐसे हैं, जो अतिसंवेदनशील श्रेणी में आते हैं, वहां पर मतदान के दौरान टकराव के आसार भी रहेंगे। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन
डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि जिले के चारों चरण के मतदान के दिन विकास खंड क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रथम चरण का नौ अक्तूबर को थानाभवन विकास खंड क्षेत्र में मतदान होगा, जहां पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। नौ अक्तूबर को थानाभवन ब्लाक, 13 अक्तूबर को कैराना, 17 अक्तूबर को शामली-कांधला तथा 29 अक्तूबर को ऊन विकास खंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
एसपी विजय भूषण और एएसपी वीके मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि यदि लापरवाही की गई तो कार्रवाई होगी।