फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vote percentage increased, yet BJP lost

वोट प्रतिशत बढ़ा, फिर भी हारी भाजपा

Sat, 12 Mar 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Vote percentage increased, yet BJP lost
शामली। जिले में तीनों विधानसभा सीटों पर इस बार भाजपा के वोट बढ़े। इसके बाद भी भाजपा के तीनों प्रत्याशी चुनाव हार गए।
विज्ञापन

शामली सीट पर तो भाजपा का वोट प्रतिशत करीब 10 फीसदी तक बढ़ा। फिर भी यहां पार्टी को हार हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल 7107 वोटों से हार गए। कैराना से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के वोट प्रतिशत में करीब 6.13 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह बढ़त उन्हें जीत नहीं दिला सकी। मृगांका सिंह को 45.49 प्रतिशत वोट मिले, जबकि जेल में बंद सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने 54.16 प्रतिशत वोट हासिल कर उन्हें हरा दिया।
थानाभवन सीट पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा को वर्ष 2017 के मुकाबले 1950 वोट अधिक मिले, लेकिन उनका वोट प्रतिशत 0.43 प्रतिशत कम हो गया। ऐसे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। थानाभवन सीट पर रालोद का वोट प्रतिशत 2017 के चुनाव में 14.77 प्रतिशत था। इस बार पार्टी का वोट प्रतिशत 47.47 प्रतिशत तक पहुंच गया। जिसके चलते अशरफ अली खान ने 10806 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

वोट प्रतिशत के मामले में नाहिद सबसे आगे
प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों की बात करें तो वोट प्रतिशत के मुकाबले में सबसे आगे नाहिद हसन रहे। उन्हें 54.16 प्रतिशत वोट मिले। 2017 के चुनाव के मुकाबले उनका वोट में 6.66 प्रतिशत वृद्धि हुई। इसके अलावा शामली सीट पर रालोद का वोट प्रतिशत 28.32 प्रतिशत बढ़कर 45.49 प्रतिशत पहुंच गया। थानाभवन सीट पर रालोद का वोट 33.3 प्रतिशत बढ़ा। शामली सीट पर वर्ष 2017 में पार्टियों को मिले वोट और प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी वोट प्रतिशत
भाजपा 70085 35.86 प्रतिशत
कांग्रेस 40365 20.65 प्रतिशत
रालोद 33551 17.17 प्रतिशत
बसपा 17114 8.76 प्रतिशत
---
शामली सीट पर वर्ष 2022 में पार्टियों को मिले वोट और प्रतिशत
पार्टी वोट प्रतिशत
भाजपा 95963 45.49 प्रतिशत
कांग्रेस 780 0.37 प्रतिशत
रालोद 103070 48.86 प्रतिशत
बसपा 8183 3.88 प्रतिशत
---
कैराना सीट पर वर्ष 2017 में पार्टियों को मिले वोट और प्रतिशत
पार्टी वोट प्रतिशत
भाजपा 77668 37.33 प्रतिशत
सपा 98830 47.50 प्रतिशत
रालोद 19992 9.61 प्रतिशत
बसपा 6888 6.31 प्रतिशत
---
कैराना सीट पर वर्ष 2022 में पार्टियों को मिले वोट और प्रतिशत
पार्टी वोट प्रतिशत
भाजपा 105148 43.46 प्रतिशत
सपा 131035 54.16 प्रतिशत
बसपा 2077 0.86 प्रतिशत
कांग्रेस 1522 0.63 प्रतिशत
---
थानाभवन सीट पर वर्ष 2017 में पार्टियों को मिले वोट और प्रतिशत
पार्टी वोट प्रतिशत
भाजपा 92945 42.96 प्रतिशत
रालोद 31275 14.77 प्रतिशत
बसपा 74178 35.02 प्रतिशत
सपा 13340 6.36 प्रतिशत
---
थानाभवन सीट पर वर्ष 2022 में पार्टियों को मिले वोट और प्रतिशत
पार्टी वोट प्रतिशत
भाजपा 90995 42.53 प्रतिशत
रालोद 103751 47.47 प्रतिशत
बसपा 11039 5.05 प्रतिशत
कांग्रेस 793 0.36 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed