फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Volunteers planted saplings in the college

स्वयंसेवकों ने कॉलेज में किया पौधरोपण

Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Volunteers planted saplings in the college
शामली वीवी इन्टर कॉलेज में पौधारोपण करते शिक्षक - फोटो : SHAMLI
स्वयंसेवकों ने कॉलेज में किया पौधरोपण
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वीवी इंटर कॉलेज ने मंगलवार को कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा, प्रमोद कुमार, नरेंद्र शर्मा ने पौधरोपण के साथ किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि वृक्ष सृष्टि पर जीवन का आधार है। इसलिए जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए वृक्षों को बचाना और लगाना और साथ-साथ उनका रखरखाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे जरूर लगाने चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए और पर्यावरण को स्वस्थ और बेहतर बनाए रखने के लिए पौधों का लगाया जाना और रखरखाव आवश्यक है। इस अवसर पर कॉलेज के स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार, नरेंद्र शर्मा, अर्जुन राम, राजनाथ सिंह, मुकेशचंद शर्मा, मुकेश कुमार, संदीप मित्तल, शाहिद, राजीव गोयल, सुशील, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed