{"_id":"68bf36c050810ed5a20184af","slug":"volleyball-satyanarayana-and-decent-school-team-became-winner-in-district-level-competition-shamli-news-c-26-1-aur1003-149171-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सत्यनारायण और डीसेंट स्कूल की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सत्यनारायण और डीसेंट स्कूल की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
शामली। लाला लाजपत राय इंटर काॅलेज थानाभवन में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई, जिसमें 10 कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग आयु वर्ग में शामली के सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली और डीसेंट पब्लिक स्कूल झिंझाना की टीम विजेता बनी। अब विजेता टीम मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में वीवी इंटर कॉलेज शामली, आरके इंटर कॉलेज शामली, देवी उमराकौर बनत शामली, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली, डीसेंट पब्लिक स्कूल झिंझाना, सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली, लाला लाजपतराय बालक इंटर कॉलेज थानाभवन की टीमों ने अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में भाग लेकर दम दिखाया।
कॉलेज के खेल प्रशिक्षक गंगाराम मौर्य ने बताया कि अंडर-14 वर्ग मेें डीसेंट झिंझना और वीवी इंटर शामली की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीसेंट झिंझाना की टीम ने 15-4 व 15-6 से मुकाबला जीत लिया। वहीं अंडर-17 वर्ग में डीसेंट झिंझाना और वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीसेंट झिंझाना ने 15-8 व 15-3 के अंतर से मुकाबला जीत लिया। अंडर-19 वर्ग में सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली व डीसेंट झिंझाना के बीच हुआ। इसमें सत्यनारायण शामली की टीम 15-4 व 15-7 के अंतर से मैच जीतकर मंडल स्तर पर पहुंची।
विज्ञापन
खेल प्रशिक्षक ने बताया कि अब 10 सितंबर को कॉलेज में ही आयोजित मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीमें दम दिखाएंगी। इस दौरान खेल प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार शामली, फूल कुमार, अरमरपाल कालखंडे, श्रीराम आदि मौजूद रहे।