{"_id":"62c87ca733d3e672044ef93a","slug":"visit-vijay-singh-pathik-college-for-admission-in-graduation-shamli-news-mrt596094551","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में लेना है दाखिला तो आइये विजय सिंह पथिक महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में लेना है दाखिला तो आइये विजय सिंह पथिक महाविद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए, बीकॉम व बीएससी तीनों संकाय में मिलेगा दाखिला लेने का मौका
कैराना क्षेत्र में एकमात्र है डिग्री कॉलेज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कस्बे में विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय एकमात्र है। इसमें इंटरमीडिएट पास विद्यार्थियों के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने का मौका है। कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी तीनों संकाय हैं और सीटें भी पर्याप्त हैं।
इस बार मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले होंगे। इनके लिए चार जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। जिसमें विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों का चयन कर रहे हैं। विजय सिंह राजकीय पथिक महाविद्यालय में कैराना में एकमात्र डिग्री कॉलेज है। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इस कॉलेज मेें दाखिला लेने का अच्छा मौका है। प्राचार्य योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के लिए 280 सीटें हैं। बीए प्रथम वर्ष के लिए विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, डिफेंस स्टडी, एजूकेशन, भूगोल, गृह विज्ञान, शारारिक शिक्षा, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय का रुचि के अनुसार चयन कर सकते हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में बायो वर्ग में 80 सीट हैं। बायो वर्ग में छात्रों को जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व रसायन विज्ञान लेना होगा। वहीं, बीएससी गणित वर्ग में भी 80 सीटें हैं। गणित वर्ग के छात्रों को भौतिकी, गणित व रसायन विज्ञान विषय लेने होंगे। बीएससी कंप्यूटर वर्ग में भी 80 सीटें हैं। जिसमें छात्रों को भौतिकी, गणित और कंप्यूटर साइंस लेनी होगी। बीकॉम प्रथम वर्ष में 160 सीट उपलब्ध हैं।
कॉलेज में सीटों की स्थिति
बीए - 280
बीएससी बायो - 80
बीएससी कंपयूटर - 80
बीकॉम - 160