{"_id":"61cca9fb863730037e5faace","slug":"vishakha-honored-for-selection-in-indian-team-trials-shamli-news-mrt5712814197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाखा का इंडियन टीम के ट्रायल में चयन पर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाखा का इंडियन टीम के ट्रायल में चयन पर सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के 85 यूपी एनसीसी बटालियन की कैडेट विशाखा का पीप साइट 50 मीटर राइफल प्रतियोगिता में इंडियन टीम के ट्रायल के लिए चयन हो गया। बटालियन परिसर में बनत निवासी आरके डिग्री कॉलेज की छात्रा विशाखा को कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने डीजी एनसीसी से प्राप्त विशेष मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
कर्नल विशाल बख्शी ने कहा कि कैडेट विशाखा ने इंटर बटालियन कंपटीशन, इंटर ग्रुप कंपटीशन में सिल्वर मेडल प्राप्त किया और प्री नेशनल को क्वालीफाई किया। नेशनल क्वालीफाई करके उसका चयन भारतीय टीम के लिए ट्रायल के लिए हुआ है, जो कि 85 बटालियन शामली के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।
उन्होंने विशाखा को सर्टिफिकेट और तीन हजार की धनराशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर कैप्टन रजनीश कुमार, सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, सूबेदार हरेंद्र सिंह, हवलदार शमशेर सिंह, विजय, राकेश डोगरा, संजीव, स्वाति, मनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्यार्थी विज्ञान मंथन में देवांशी जिले में अव्वल
शामली। विद्यार्थी विज्ञान मंथन में रॉक गोल्ड एकेडमी की कक्षा-8 की छात्रा देवांशी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का नाम रोशन करने पर प्रधानाचार्य दीप्ति जैन ने छात्र को सम्मानित किया। बताया कि विजनाना भारती ने 30 नवंबर को कक्षा-6 से 8 तक के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की थी। स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल और प्रियांक गोयल ने देवांशी को प्रेरित करते हुए बधाई दी। संवाद