फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vineet had gone from home to Gurugram University three days ago

तीन दिन पूर्व ही घर से यूनिवर्सिटी गया था विनीत

Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vineet had gone from home to Gurugram University three days ago
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में तीन दिन पूर्व ही घर से गया था विनीत
विज्ञापन

शामली। गुरुग्राम की यूनिवर्सिटी में बुटराड़ा निवासी छात्र विनीत की हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह तत्काल गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। छात्र की हत्या की सूचना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के मुताबिक विनीत तीन पहले ही घर से यूनिवर्सिटी गया था।
बुटराड़ा निवासी 21 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र विजय कुमार गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी में बीएएमएस (आयुर्वेद) का चौथे वर्ष का छात्र था। वहीं हॉस्टल में वह रह रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि विनीत को गोली लगी है। वह गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। बाद में सूचना मिली कि विनीत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विनीत के पिता का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। जिसके चलते उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बताया गया कि पिछले दिनों विनीत एक सप्ताह की छुट्टी पर गांव में अपने घर आया था। इस दौरान परिवार व गांव के दोस्तों के साथ वह काफी खुश रहा। तीन दिन पूर्व ही वह दीवाली की छुट्टी पर आने की बात कहकर यूनिवर्सिटी लौटा था, लेकिन किसी को इस बात का अहसास भी नहीं था कि वह अब कभी दोबारा वापस नहीं लौटेगा। अगले वर्ष उसका बीएएमएस का कोर्स भी पूरा होने वाला था। हत्या के पीछे छात्रों का किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे क्लास खत्म होने के बाद विनीत दोस्तों के साथ हॉस्टल में जा रहा था। तभी कुछ छात्रों ने उसे पार्किंग में बुलाया। इसी दौरान किसी लकी नाम के छात्र ने उसे पेट में गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस चार छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed