{"_id":"6364107bc6a9052599282d5a","slug":"villagers-protest-for-road-construction-shamli-news-mrt6120869167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बिडौली-चौसाना मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
शामली, चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग से ऊदपुर नाईनंगला लिंक मार्ग का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग की है। बृहस्पतिवार को नाईनंगला और सकौती के ग्रामीणों ने पंचायत कर एकजुटता दिखाई।
ऊदपुर-नाईनंगला लिंक मार्ग सड़क की जर्जर हालत होने की वजह से एक दर्जन से अधिक गांव का आवागमन प्रभावित हो रहा है। किसानों को अपनी फसलों को लाने और ले जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों और स्कूलों के वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग को तीन साल पहले मंडी समिति ने जेसीबी चलवाकर उखड़वाया था, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। पीडब्लूडी के अधिकारी दूसरे विभाग का मामला बताकर टाल देते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन द्वारा 25 नवंबर तक सड़क के निर्माण के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो अनशन करेंगे।
किसान नेता सचिन खोड़समा ने बताया कि विधायक से लेकर सांसद तक को मामले से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर नहीं गया। इस दौरान पूर्व प्रधान महिपाल, संसार सिंह, विनय कादियान, मदन पाल, अनिल शर्मा, बाबूराम, रोहित, धीरज, विरेंद्र सिंह, अनुज, आर्यन आदि मौजूद रहे।