{"_id":"69693db6f41b03950a06a507","slug":"villagers-injured-after-being-crushed-by-dumper-commotion-lasted-for-two-hours-shamli-news-c-26-1-smrt1048-157596-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डंपर से कुचले जाने से ग्रामीण घायल, दो घंटे तक चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डंपर से कुचले जाने से ग्रामीण घायल, दो घंटे तक चला हंगामा
Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र में हिंड मार्ग पर हादसे के बाद हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र में कैड़ी- हिंड मार्ग पर खेत में गन्ना छिलाई कर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे ग्रामीण आदेश (55) के डंपर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने में लगे डंपरों को रोक दिया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार द्वारा घायल ग्रामीण के उपचार का पूरा खर्च देने पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
गांव कैड़ी निवासी आदेश बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे घर से हिंड मार्ग स्थित गांव के एक किसान के खेत में गन्ना छिलाई के लिए जा रहा था। रास्ते में गोरखपुर-अंबाला एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने में लगे डंपर ने ग्रामीण को टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिर गया। डंपर के पहिये के नीचे आकर दोनों पैर कुचले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मौके पर आए ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे पर डाली जा रही मिट्टी सोंता रसूलपुर गांव के जंगल से लाई जा रही है। इसलिए मिट्टी को गांव कैड़ी मार्ग से न लाकर दूसरे मार्ग से लाया जाए। डंपरों के चलने से जहां सड़क टूट रही है, वहीं हादसे हो रहे हैं। भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री जाहिद अली, किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोहित राणा, ग्राम प्रधान ठाकुर योगेंद्र सिंह व रविंद्र राणा भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।