{"_id":"637295ef8b872975de2eddd6","slug":"villagers-happy-due-to-toll-plaza-towards-patni-partapur-shamli-news-mrt613648637","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटनी परतापुर की ओर टोल प्लाजा बनने से ग्रामीणों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटनी परतापुर की ओर टोल प्लाजा बनने से ग्रामीणों में खुशी
विज्ञापन
झिंझाना मेरठ-करनाल हाईवे ग्राम लक्ष्मणपुरा के निकट निर्माणाधीन एप्रोच रोड।
- फोटो : SHAMLI
पटनी परतापुर की ओर टोल प्लाजा बनने से ग्रामीणों में खुशी
शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित ग्राम लक्ष्मणपुरा वासियों की मांग पर एनएचएआई ने टोल प्लाजा की अप्रोच रोड गांव पटनी परतापुर के निकट बनाना शुरू कर दिया है। जिससे पूरे ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली।
मेरठ करनाल हाईवे पर टोल प्लाजा एनएचएआई की तरफ से क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा में बनना प्रस्तावित था। गांव में अधिकतर लोगों के पास बैनामा न होने के कारण मुआवजा नहीं मिल रहा था। परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे तथा डीएम जसजीत कौर को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया था। जिस पर महीनों मंथन के बाद फैसला लिया गया कि टोल प्लाजा को पटनी परतापुर की ओर बनाया जाए। अब टोल प्लाजा की अप्रोच रोड बनने का कार्य शुरू हुआ तो ग्राम लक्ष्मणपुरा के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। टोल प्लाजा को गांव से अलग बनाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरफान अली ने नेशनल हाईवे टीम तथा जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर का आभार व्यक्त किया। निर्माण कंपनी प्रोजेक्टर अजय सिंह चारण का कहना है कि पूरा गांव टोल प्लाजा की जद में था। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई को प्रस्ताव भिजवाया गया था। जिसमें एनएचएआई ने थोड़ी सी लोकेशन बदलकर टोल प्लाजा का कार्य शुरू कराया। फरवरी-मार्च तक सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

झिंझाना मेरठ-करनाल हाईवे ग्राम लक्ष्मणपुरा के निकट निर्माणाधीन टोल प्लाजा।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन