{"_id":"6262f459844c093c74176c7e","slug":"villager-shot-in-land-dispute-shamli-news-mrt5856254102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में ग्रामीण को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में ग्रामीण को गोली मारी
विज्ञापन
कैराना। जमीन के विवाद में कहासुनी होने पर पिता-पुत्र ने ग्रामीण हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर किया।
गांव नंगलाराई निवासी तैय्यब ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह सुबह घर से बाहर आ रहा था। इसी दौरान उसके परिवार के ही पिता-पुत्र रास्ते में मिले। जमीन के विवाद को लेकर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करके उसे घायल कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर किया। जिसके छर्रे कलाई में घुस गए। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल भेज दिया, जहां से एक्सरे के लिए उसे रेफर कर दिया गया। एसएसआई ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।