फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Village head will protest

Shamli News: सड़कें न बनाईं तो ग्राम प्रधान देंगे धरना

Mon, 06 Feb 2023 10:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Feb 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Village head will protest
- गांव गोसगढ़ में दो मार्गों को कब्जा मुक्त कराने के बावजूद लोनिवि नहीं कर रही निर्माण
विज्ञापन

जलालाबाद। लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली से हताश गोसगढ़ की ग्राम प्रधान ने जल्द कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।


क्षेत्र के गांव गोसगढ़ की प्रधान संगीता रोड ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजते हुए बताया कि उनका गांव चरथावल मार्ग व हसनपुर लुहारी जलालाबाद मार्ग के बीच स्थित है। गांव से इन दोनों सड़कों तक जाने वाले मार्ग को ग्राम पंचायत ने कब्जा मुक्त कराया था। साथ ही मार्ग पर मिट्टी में डाल दी थी। लंबे समय से इस मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। इसलिए यहां ग्रामीणों को गड्ढों में मुसीबत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए दोनों मार्गों के निर्माण की मांग की थी। आए दिन लोग यहां हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि जल्द सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वह ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed