{"_id":"625713f8b023191e2a012722","slug":"village-head-should-work-honestly-leaving-discrimination-shamli-news-mrt584419874","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान भेदभाव छोड़कर ईमानदारी से करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान भेदभाव छोड़कर ईमानदारी से करें कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान भेदभाव छोड़कर ईमानदारी से करें कार्य
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को विकास भवन में जिले के सभी ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान की चारदीवारी, ट्रैक, शौचालय, चेजिंग रूम, ओपन जिम खेल उपकरण आदि की व्यवस्था कराई जाएगी।
पहले चरण में सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक कैराना, कांधला और शामली ब्लाकों के प्रधानों को प्रशिक्षण दिया। डीएम जसजीत कौर ने प्रदेश की 15 बिंदुओं की प्राथमिकता वाली योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने खेल मैदान, ऑपरेशन कायाकल्प से अवगत कराते हुए कहा कि विकास योजनाओं को प्रधान ईमानदारी से लागू करें।
दूसरे सत्र में तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने ऊन और थानाभवन ब्लॉकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में सीडीओ ने बताया कि गांवों में रिचार्ज पिट, रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, तालाब का जीर्णोद्धार, खेल के मैदान, ट्रैक, ओपन जिम, झूले आदि व्यवस्था की जाएगी। ग्राम पचायतों में निर्माण संबंधी कार्य को मनरेगा श्रमांश से किया जाए। इस मौके पर डीपीआरओ नंदलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, बीएसए राहुल मिश्रा, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान मौजूद रहे।