फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Village head arrested in double murder

दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी प्रधान गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Village head arrested in double murder
दोहरे हत्याकांड में ग्राम प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली/कांधला। कांधला थानाक्षेत्र के गांव खंदरावली में चार दिन पहले दो युवकों की हत्या में नामजद ग्राम प्रधान सोमपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद होना बताया है।
मंगलवार शाम एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चार दिन पहले 19 दिसंबर को कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली में पंचायत भवन में गन्ना पर्यवेक्षक की बैठक के स्थान को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग में कर्मवीर और राहुल गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे। दोनों युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक कर्मवीर के भाई प्रदीप की तरफ से थाना कांधला थाने पर प्रधान सोमपाल व उसके पुत्र सुधांशु व विक्की के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी। एसपी ने बताया कि मुताबिक मंगलवार को कांधला पुलिस ने सूचना के आधार पर दिल्ली-शामली रोड पर हार्टनिक प्लांट के नजदीक रजबहे की पुलिया से मुख्य आरोपी प्रधान सोमपाल को घटना में प्रयुक्त तमंचा, चार कारतूस व एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान पर पहले भी दर्ज हुए कई मुकदमे
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में नामजद प्रधान सोमपाल पर पूर्व में शामली समेत आसपास के जिले सहारनपुर के रामपुर मनिहारन, थाना मंडी, गंगोह, मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट, अपहरण, गैंगस्टर आदि के 25 से अधिक 2012 तक दर्ज हुए थे। इसके बाद अब दोहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed