फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vikretaao medicine blockade by Indi

दवा विक्रेताअो ने किया भारत बंद का ऐलान

Fri, 09 Oct 2015 01:01 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 09 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vikretaao medicine blockade by Indi
शामली। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिले के दवा विक्रेताओं ने 14 अक्तूबर को भारत बंद का आह्वान किया है। जिले के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में 14 अक्तूबर के भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हनुमान रोड स्थित एक रेस्तरा में अखिल भारतीय  व प्रादेशिक संस्था आईएआईओसीडी एंड  सीडीएफ यूपी द्वारा केमिस्ट व्यापारियों को आ रही पंजीकरण के नवीनीकरण व एनओसी फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 14 अक्तूबर को भारत बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद परिक्षेत्र के अध्यक्ष साहिल रस्तोगी, मुजफ्फरनगर के जोनल अध्यक्ष योगेश मदान, सहारनपुर जिले के महामंत्री  सुशील त्यागी, मेरठ से उपेंद्र कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने बताया कि इस समय आनलाइन व्यापार से बड़ी कंपनियां सीधे उपभोक्ताओं को दवा भेज रहे हैं। प्रदेश में 70 हजार रिटेलर मेडिकल का कारोबार कर रहे हैं, जबकि फार्मेसिस्ट केवल 50 हजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष तोमर, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार गोयल, महासचिव दीपक कुमार गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमित कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, संजय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed