{"_id":"453da6a35bd894743881db45b18b71f3","slug":"vigilant-eye-on-anti-social-elements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में बदमाशों और असामाजिक तत्वों की निगरानी को शासन ने पुलिस को ड्रोन खरीदने की अनुमति मिल गई है। शनिवार को एसपी दफ्तर पर ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इस ड्रोन की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये है। एसपी से अनुमति मिलने के बाद ड्रोन की खरीददारी की जाएगी।
जिले की पुलिस भी अब हाइटेक हो रही है। शासन ने जिले की पुलिस को ड्रोन खरीदने की अनुमति दे दी है। इसके लिए जिला पुलिस ने टेंडर जारी कर आवेदन मांगे थे। शनिवार को दिल्ली की लॉ अबाइडिंग टेक्नालाजी के सेल्स डायरेक्टर राजीव बरमानी दो ड्रोन लेकर एसपी दफ्तर पर पहुंचे। यहां उन्होंने ड्रोन का प्रदर्शन किया। बताया कि एक ड्रोन की कीमत साढ़े सात लाख रुपये है।
इसके पार्ट्स यूरोप और चीन से लाए जाते हैं। जिसके बाद कंपनी इन्हें असेंबल करती है। ड्रोन में 14 मेगाफिक्सल और 36 एक्स जूम के दो कैमरे लगे हैं। इसमें अधिक क्षमता वाले कैमरे भी लगाए जा सकते हैं। इससे पहले उनकी कंपनी बरेली, मुजफ्फरनगर, गोंडा, मेरठ, गोरखपुर और गाजियाबाद में पुलिस विभाग को ड्रोन बेच चुकी है।
विज्ञापन
इस दौरान राजीव ने पुलिस अधिकारियों को ड्रोन की पूरी कार्य प्रणाली के बारे में बताया। एसपी विजय भूषण के समक्ष दोनों ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। अब एसपी से अनुमति मिलने के बाद इन ड्रोन को खरीद लिया जाएगा।