फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Viewers of the Pulwama viewers watching a miniature play

पुलवामा के शहीदों पर लघु नाटिका देख दर्शक हुए भावुक

Sun, 14 Apr 2019 11:41 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 14 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Viewers of the Pulwama viewers watching a miniature play
cultural - फोटो : अमर उजाला
शामली। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज बनत में विद्यालय स्थापना रजत जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियवंदा तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने पुलवामा के शहीद के परिजनों को स्मृति चिह्न, शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि पुलवामा में जिले के शहीदों पर गर्व है। उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज बनत के रजत जयंती समारोह में  विद्यालय की बालिका शाखा के लोकार्पण उत्तर प्रदेश  राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉक्टर प्रियवंदा तोमर, जिला पंचायत सदस्य संतोष देवी, बीएसए गीता वर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के ब्रजेश कुमार वशिष्ठ, प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा ने किया। छात्राओं ने सरस्वती और गणेश वंदना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


खुशी, शिफा व आरजू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। लक्ष्य, अनुभव, शिवम, संगम, क्षितिज ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। पुलवामा शहीदों पर लघु नाटिका शैली, रिन्नी व सुनैना ने प्रस्तुत की। जिसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। दीपल, ईरा अंशिका, वंशिका व सोनिया ने पंजाबी डांस गिद्दा में भाग लिया। वेंदाशी व अन्नु ने राजस्थानी डांस घूमर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर को नमन किया। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने अतिथियों व वार्षिकोत्सव में आए हुए अभिभावकों और शिक्षकों का आभार प्रकट किया। मौके  पर अध्यापक सुबोध, प्रदीप, अरुण, सीताराम, कपिल, अंकित, गौरव, अनुज अंनगपाल, मुकुल, रेनू, गीता, जौली, जूली, दीप्ती, डोली, मंजू व क्लर्क सुषमा, ऊषा मोनिका आदि रहे। मंच संचालन अध्यापक लक्ष्मण सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed