{"_id":"60ec81228ebc3e771a30c327","slug":"video-of-slapping-youths-in-kotwali-goes-viral-shamli-news-mrt547074262","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में युवकों को थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में युवकों को थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली में हवालात से बाहर निकालते हुए युवकों को पुलिस द्वारा थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवकों को पुलिस ने दो पक्षों के बीच विवाद में हिरासत में लिया था। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो शहर कोतवाली का बताया गया है। एक मिनट 54 सेकेंड की वीडियो में पुलिस एक के बाद एक कई युवकों को हवालात से बाहर निकालते समय थप्पड़ जड़ते हुए दिख रही। पिटते हुए युवकों में एक के सिर पर चोट लगी होने के कारण पट्टी बंधी हुई दिख रही है। वीडियो में कोतवाली प्रभारी भी दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग उनके पास बैठे हैं। बताया गया है कि गांव बहावड़ी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कई लोगों को चोट भी आई थी। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया था। बाद में गांव के कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। इस संबंध में एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कोतवाली में पुलिस द्वारा युवकों को थप्पड़ मारने का वायरल हो रहा है॥ वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी प्रदीप सिंह को सौंपी गई है।