{"_id":"61d347095f4cf85a6f7753b5","slug":"vicious-cyber-criminal-arrested-for-threatening-shamli-news-mrt5719733102","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी देने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी देने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद की साइबर सेल और शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबरों पर विदेशी कोड वाले नंबरों से धमकी देने वाले साइबर के शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोबाइल एप्लीकेशन से इंटरनेशनल नंबर जनरेट कर वीओआईपी (वॉयस ऑवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल कर रहा था। आरोपी के कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं।
शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी दीपक वर्मा ने एसपी सुकीर्ति माधव को पिछले महीने 17 दिसंबर को शिकायत कर बताया था कि उसके तीनों मोबाइल नंबर पर करीब 80 अलग-अलग इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से सैकड़ों बार कॉल कर परेशान करते हुए पैसों की मांग की जा रही है और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अनजान नंबर से मोबाइल पर व्हाटसएप कॉल व धमकी भरे मैसेज भी भेजे गए थे। एसपी ने इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी थी। एसपी ने साइबर सेल प्रभारी को वीओआईपी कॉल के जनरेट होने के संबंध में जानकारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने सभी टेलीकॉम कंपनियों से इंटरनेशनल नंबरों की आईएलडीटीजी डिटेल्स प्राप्त करने के बाद इंटरनेशनल वीओआईपी कैरियर कंपनियों/वीओआईपी कॉल प्रोवाइडर कंपनियों से पत्राचार कर धमकी देने वाले साइबर के शातिर आरोपी की पहचान करने में सफलता प्राप्त की। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी की पहचान बशारत निवासी मोहल्ला नौकुआं रोड घेर बुखारी शामली के रूप में हुई। इसके बाद साइबर सेल ने कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी बशारत को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे में धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और दो सिमकार्ड बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि साइबर सेल की जांच में सामने आया कि आरोपी कॉल को एसआईपी (सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल कॉलिंग) एप्लीकेशन के माध्यम से की गई थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।