{"_id":"642c7938746128df140c4a44","slug":"veterinary-department-could-not-preserve-destitute-cattle-shamli-news-c-26-1-smrt1046-1363-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: निराश्रित गोवंश को संरक्षित नहीं कर पाया पशु चिकित्सा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: निराश्रित गोवंश को संरक्षित नहीं कर पाया पशु चिकित्सा विभाग
Wed, 05 Apr 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली नवीन मंडी में घुमते आवारा गोवंश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद पशु चिकित्सा विभाग 31 मार्च तक सभी निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित नहीं कर पाया है। बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के नाराजगी जताने के बाद विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। अधिकारी निराश्रित गोवंशों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट हैं।
जिले में खुले घूम रहे निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही सड़कों पर घूम रहे गोवंश राहगीरों के लिए भी खतरा बने हैं। जनपद में 24 गोशाला बनाकर शुरूआत में 3500 गोवंश संरक्षित किए गए थे। बाद में धीरे-धीरे गोवंशों की संख्या बढ़ी और गोशाला में 4181 गोवंश की संख्या पहुंच गई। लेकिन सड़कों और खेताें से गोवंश की संख्या कम नहीं हुई। इनके कारण फसलाें को क्षति पहुंचने लगी।
सड़कों पर कई लोगों पर गोवंशों ने हमले किए। किसानों और राजनीतिक दलों ने विरोध-प्रदर्शन किए। जिसके बाद सरकार ने प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को 31 मार्च तक सभी निराश्रित गोवंश को गोशाला में संरक्षित करने के आदेश दिए थे। सरकार के आदेश मिलने के बाद करीब 400 गाेवंश ही पकड़े। अब गोशाला में गोवंशों की संख्या 4581 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह का कहना है निराश्रित गोवंश की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो बुधवार तक तैयार होगी। बुधवार को जिले के नोडल अफसर का दौरा भी प्रस्तावित है।