फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vendors resume employment from PM Nidhi: DM

पीएम निधि से वेंडर्स फिर शुरू करें रोजगार: डीएम

Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vendors resume employment from PM Nidhi: DM
पीएम निधि से वेंडर्स फिर शुरू करें रोजगार: डीएम
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शहरी पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। जिन वेंडर्स का कोविड-19 के चलते रोजगार प्रभावित हुआ है वह इस योजना का लाभ लेकर अपने रोजगार को पुन: शुरू कर सकते हैं।
डीएम ने बताया कि शामली जिले में 10 नगर निकायों में 4639 वेंडर पंजीकृत हैं। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना में इनमें से 787 आवेदन किए हैं, जिनमें से 54 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। डूडा व नगर निकायों में बूथों की स्थापना की गई है। जहां से वेंडर आनलाइन आवेदन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान शहरों में रेहडी, पटरी व सड़क किनारे दुकान लगाने या अन्य कोई कारोबार करने वालों को लाभ पहुंचाने के लिए एक जून को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें शहरी पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपये का ऋण 12 मासिक किस्तों पर सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी की छूट पर देने की व्यवस्था है। योजना का लाभ लेने के लिए सर्वेक्षण सूची में नाम होना चाहिए। नगर निकायों ने पटरी दुकानदारों का सर्वेक्षण कराते हुए उनका पंजीयन किया है।
विज्ञापन

6626 लाभार्थियों ने पूर्ण किए आवास
शामली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) योजना में नगर क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर पात्र परिवारों को लाभ दिया जाता है। लाभार्थियों को प्रथम घटक में ढाई लाख तथा द्वितीय घटक में अधिकतम 2.22 लाख रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल स्वीकृत डीपीआर 19226 के सापेक्ष 10923 लाभार्थियों को प्रथम, 9487 को द्वितीय एवं 4023 लाभार्थियों को तृतीय किस्त दी जा चुकी है। 6626 लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed