फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles will not ply near the counting place

मतगणना स्थल के पास नहीं चलेंगे वाहन

Wed, 09 Mar 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not ply near the counting place
शामली में मंडी परिसर में पुलिस कर्मियों की बैठक में बोलते एएसपी ओपी सिंह व मौजूद डीएम-एसपी। - फोटो : SHAMLI
मतगणना स्थल के पास नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन

शामली। मतगणना के दिन बृहस्पतिवार को सोच-समझकर ही घरों से निकलें। शहर में आठ स्थानों पर बैरिकेडिंग कर मतगणना स्थल की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में वाहनों को रोका जाएगा। बैरियर के बीच में सिर्फ पैदल ही चला जा सकता है। मतगणना स्थल पर जाने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों के वाहनों के लिए तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मतगणना में 1500 पुलिसकर्मी, एक प्लाटून पीएसी और दो कंपनी व एक प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को मंडी बंद रहेगी। इस दिन मंडी में कारोबार नहीं होगा। मंडी के मंदिर वाले रास्ते से प्रत्याशियों के एजेंट और पुलिस लाइन वाले रास्ते से मतगणना कर्मी व पुलिसकर्मी प्रवेश करेंगे।
मतगणना स्थल पर मंगलवार को पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई। जिसमें डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव और एएसपी ओपी सिंह ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ करें। सभी को उनकी जिम्मेदारी बताई गई। मतगणना पांडाल में एआरओ टेबल पर एक समय में केवल प्रत्याशी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता ही उपस्थित रह सकता है। किसी भी मतगणना अभिकर्ता को एक बार मतगणना परिसर में प्रवेश के पश्चात बाहर जाने पर दोबारा मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना अभिकर्ता को जारी पास अहस्तांतरणीय होगा और मतगणना अभिकर्ता को एक मतगणना कक्ष से दूसरे कक्ष में जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना अभिकर्ता को आवंटित टेबल की अतिरिक्त अन्य टेबल पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

इस तरह शुरू होगी मतगणना
सुबह साढ़े सात बजे स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। आठ बजे पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारंभ की जाएगी। इसके उपरांत 8:30 बजे ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। प्रत्येक विधानसभा वार 14 टेबल लगाई जाएगी। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि मतगणना के दिन राजनीतिक दल किसी भी एक स्थान पर भीड़ एकत्र न करें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सीधी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन की सीधी नजर रहेगी। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, आईपैड, लैपटॉप, कैमरा तथा बीड़ी, सिगरेट माचिस एवं लाइटर आदि उपकरण लाना पूर्णतया: वर्जित रहेगा। यदि किसी के पास मोबाइल फोन, कैमरा अथवा अन्य सामान मिला तो जब्त कर लिया जाएगा। मतगणना कक्ष में प्रवेश करने से पूर्व एजेंट को एआरओ की ओर से जारी किया गया पास दिखाना होगा। मतगणना अभिकर्ता के पास एआरओ द्वारा जारी पहचान पत्र न होने की स्थिति में किसी भी मतगणना अभिकर्ता को मतगणना हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगे बैरियर
भैंसवाल बाईपास रोड
कुष्ठ रोग आश्रम
सेंट आरसी स्कूल तिराहा
बधेव नहर पुल
ब्लॉक तिराहा
वीवी डिग्री कॉलेज के सामने
ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज तिराहा
टंकी रोड तिराहा
इन स्थानों पर होगी पार्किंग
ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज
भैंसवाल बाईपास
कुष्ठ रोग आश्रम के निकट
दो प्रवेश मार्ग
मंडी के मंदिर वाले मुख्य गेट से प्रत्याशी के एजेंट प्रवेश करेंगे
पुलिस लाइन वाले गेट से मतगणना कर्मी और पुलिसकर्मी प्रवेश करेंगे।
1500 पुलिसकर्मी
दो कंपनी पीएसी
दो कंपनी एक प्लाटून पैरा मिलट्री फोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed