{"_id":"714c7c754d8c46085256e765230f8241","slug":"vehicles-are-stranded-overnight-in-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर जाम में फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर जाम में फंसे रहे वाहन
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर पूरी रात सिगनल का कार्य चलने से गुरुद्वारा से लेकर बुढ़ाना रोड पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को वाहनों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर 90 धीमानपुरा रेलवे फाटक पर सिगनल का कार्य के लिए शनिवार रात्रि नौ से सुबह पांच बजे तक उत्तर रेलवे के सिगनल विभाग के अधिकारियों द्वारा 12 घंटे का ब्लाक लिया हुआ था। शनिवार की रात्रि नौ बजे सिगनल इंजीनियर सचिन कश्यप व महेश कुमार के नेतृत्व कर्मचारियों ने 90 धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद कराकर सिगनल का कार्य शुरू कर दिया।
पूरी रात सिगनल मरम्मत कार्य चलता रहा। इससे करनाल-पानीपत, दिल्ली से सहारनपुर, मेरठ-मुजफ्फरनगर, देहरादून, सहारनपुर जाने वाले वाहनों की बुढ़ाना रोड, रेलपार, गुरुद्वारा से होकर निकाला गया। ज्यादातर वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। शामली स्टेशन के अधीक्षक सजीव शर्मा ने बताया कि सिगनल बदलने का कार्य पूरी रात चलता रहा। रविवार की सुबह सिगनल का कार्य समाप्त हुआ है। सुबह पांच बजे के बाद धीमानपुरा रेलवे फाटक खोलने के बाद सभी मार्ग सामान्य हो पाए हैं।