फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vegetable-fruit arrival stopped due to Kanwar Yatra, prices skyrocketing

Shamli News: कांवड़ यात्रा के चलते सब्जी-फलों की आवक बंद, आसमान छू रहे दाम

Tue, 11 Jul 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vegetable-fruit arrival stopped due to Kanwar Yatra, prices skyrocketing
- रास्ते बंद होने के कारण हरियाणा व अन्य जनपदों से नहीं आ पा रही है सब्जी व फल
विज्ञापन

-70 फीसदी व्यापार हुआ प्रभावित, बारिश से फलों व सब्जियों के दाम छू रहे आसमान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ मेले का असर फलों व सब्जी के व्यापार पर अधिक पड़ा है, क्योंकि रास्ते बंद होने से बाहर के जनपदों व राज्य से सब्जी तक नहीं आ रही है। इसके कारण 70 फीसदी व्यापार ठप हो गया है। बारिश के कारण सब्जियों व फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैa, जिसका असर लोगाें की जेब पर अधिक पड़ रहा है।
श्रावण माह में कांवड़ मेला को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया है और ऐसे में सभी रास्ते बंद हो गए है। जनपद शामली की नवीन मंडी में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा से सब्जी व फल आते हैं, लेकिन अब रास्ते बंद होने से सब्जी व फलों के ट्रक मंडी में नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसी भी वाहन चालक को शामली शहर के अंदर आगमन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जो वाहन जहां आ गया उसको वहीं रोक दिया जा रहा है। ऐसे में मंडी में 70 फीसदी असर देखने को मिला है। मंडी में तीस फीसदी ही सब्जी व फल आ रहे हैं और यह वह है जो शामली शहर से लगे गांवों में उत्पादन हो रहा है। ऐसे में सब्जी व फलों का व्यापार ठप हो गया है। बाहर से सब्जी व फल न आने के कारण महंगाई भी आसमान छू रही है। ऐसे में लोगों की जेब पर अधिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश से सब्जी को अधिक नुकसान
बारिश होने से आलू, टमाटर, गोफी, मूली, प्याज आदि सब्जी पर अधिक असर पड़ रहा है। वहीं फलों में सिर्फ आम को नुकसान पहुंच रहा है।
बोले व्यापारी


सब्जी व्यापारी आसमोहम्मद ने बताया कि रास्ते बंद होने व बारिश के कारण महंगाई अधिक बढ़ गई है। कांवड़ मेले का मंडी में 60 फीसदी असर पड़ा है। ऐसे में उनका रोजगार भी ठप हो गया है। इसलिए वह समय से पहले ही घर चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी व्यापारी इकबाल ने कहा कि रास्ते बंद होने से बाहर से सब्जी नहीं आ रही है, जिससे 80 फीसदी असर उनके व्यापार पर पड़ा है। मंडी समिति व प्रशासन भी सब्जी मंडी तक पहुंचाने के लिए कदम तक नहीं उठा रहे है।
फल व्यापारी संदीप ने कहा कि बारिश का असर आम पर अधिक पड़ा है। क्योंकि इस समय आम की पैदावार अधिक हो रही है। बाहर से भी केला व आम नहीं आ रहे है, जिससे अधिक महंगाई बढ़ रही है।

मंडी समिति के प्रभारी सचिव कुलदीप ने बताया कि बाहर के जनपदों से सब्जी व फल नहीं आने के कारण मंडी के व्यापार पर असर पड़ा है। वह भी रास्ते बंद होने के कारण कुछ नहीं कर सकते है। व्यापार पर असर शिवरात्रि पर्व पर रहेगा।
सब्जी के दाम
सब्जी- अब- पुराने
गोभी- 60- 30
टमाटर-100- 20
प्याज- 20- 15
आलू- 15- 10
तोरी- 60- 40
मटर- 100- 50
लोकी- 40- 20
नोट: दाम प्रति किलो में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed