फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination to children of 20 families left vaccinated

टीकाकरण से छूटे 20 परिवारों के बच्चों को टीके लगाए

Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vaccination to children of 20 families left vaccinated
शामली/झिंझाना। जनपद में मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत गांव टपराना में टीकाकरण से छूटे 20 परिवारों के बच्चों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जनपद में दो दिसंबर से मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने का अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि पिछले महीने कराए गए सर्वे में ऊन ब्लाक के गांव गांव टपराना में 22 परिवार ऐसे पाए गए, जिन्होंने अपने बच्चों को टीके नहीं लगवाए थे। बृहस्पतिवार को सीएमओ स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में पहुंचे और इन परिवारों के लोगों को समझाया। इस दौरान ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, शिक्षा विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान 20 परिवारों के बच्चों को टीके लगवाए गए, जबकि दो परिवारों के बाहर गए होना बताया गया। इसके बाद झिंझाना के मोहल्ला चंदनपुरी में दो परिवारों में एक परिवार को टीकाकरण हुआ, जबकि दूसरा परिवार बाहर गया हुआ मिला। मोहल्ला माढ़ीवाला में 14 में छह परिवारों के यहां टीकाकरण हुआ। गांव बिड़ौली सैदान में 15 में से पांच परिवारों में टीकाकरण किया गया है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों को शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed