फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination in 22 government and eight private hospitals today

22 सरकारी, आठ निजी अस्पतालों में टीकाकरण आज

Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vaccination in 22 government and eight private hospitals today
सरकारी 22 एवं आठ निजी अस्पतालों में टीकाकरण आज
विज्ञापन

शामली। जिले में 22 सरकारी अस्पतालों और आठ निजी अस्पतालों में कोरोनारोधी कोविशील्ड वैक्सीन का टीका बृहस्पतिवार को लगाया जाएगा। जिले में 4050 वृद्धजनों और 45 साल से ऊपर के गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 22 सीएचसी व पीएचसी में निशुल्क कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में 3050 वृद्धजनों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल आठ निजी अस्पताल ग्लोबल शांति केयर, गंगा अमृत अस्पताल, न्यू राइज, सृष्टि अस्पताल, संजीवनी अस्पताल, किरण नेत्रालय, गेटवेल और अग्रवाल नर्सिंग होम में एक हजार वृद्धजनों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। निजी अस्पतालों में 250 रुपये टीके का शुल्क निर्धारित किया गया है। बुधवार को जिले में वैक्सीन की 14 हजार डोज और पहुंची है। उन्होंने बताया कि सीएमओ कार्यालय पर निजी अस्पतालों के स्टाफ को टीका लगाने का प्रशिक्षण दिया गया है। निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए एसीएमओ डॉ. सुुशील कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार को होने वाले टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed