{"_id":"6123e2cf8ebc3e5f9926bfea","slug":"vaccination-exceeded-the-target-in-the-district-shamli-news-mrt5530480125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
शामली/कैराना। जिले में 47 बूथों पर लक्ष्य से अधिक कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ है। 7200 के लक्ष्य के सापेेक्ष 7398 लोगों को टीके लगे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को 39 बूथों पर 18 प्लस वाले लोगों को टीके लगाए गए। 6300 के लक्ष्य के सापेक्ष 6620 लोगों को टीके लगाए गए। 5698 लोगों को पहली डोज और 922 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। 105.08 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 652 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को आठ बूथों पर टीकाकरण हुआ। 900 के लक्ष्य के सापेक्ष 778 लोगों को टीके लगाए गए। 500 लोगों को पहली डोज और 278 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 86.44 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 78 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस तरह से जिले में लक्ष्य से अधिक 7398 लोगों को टीके लगे हैं। उन्होंने बताया मंगलवार व बुधवार को 18 प्लस वाले लोगों को 13 बूथ पर और 45 प्लस वाले लोगों को छह बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा।
उधर, कैराना क्षेत्र के 10 बूथों पर 1953 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 141, शिव मंदिर निकट केनरा बैंक 193, प्राइमरी स्कूल पावटी कला 210, प्राइमरी स्कूल तीतरवाड़ा 220, प्राइमरी स्कूल मलकपुर 217, कन्या पाठशाला झाड़ खेड़ी 198, उप केंद्र बीनडा 200, प्राइमरी स्कूल जगनपुर 180, प्राइमरी स्कूल मोहम्मदपुर राई 193 और उप केंद्र बुच्चाखेड़ी पर 201 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आरएसएस ने लगाया वैक्सीन महोत्सव कैंप
थानाभवन। नगर के मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से वैक्सीन महोत्सव कैंप का आयोजन किया गया। लगभग 200 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। शुभारंभ कुशल सिंघल व आशुतोष मंगल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राकेश कांबोज, कुशल सिंघल, आशुतोष मंगल, विराट कुमार, शिवम गोयल, बालमुकुंद, नरेंद्र त्यागी, शशी किरण सैनी, कन्हैया सैनी, राजा कश्यप मौजूद रहे। संवाद