फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination at seven booths in the district today, preparations complete

जिले में सात बूथों पर टीकाकरण आज, तैयारी पूरी

Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vaccination at seven booths in the district today, preparations complete
जिले में सात बूथों पर टीकाकरण आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

शामली। कोरोना से बचाव के लिए जिले में सात बूथों पर शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी होने का दावा किया है।

कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी को पहले चरण का टीकाकरण शुरू किया गया था। जिले को सीरम इंस्टीट्यूट पुणे की वैक्सीन कोविशील्ड की 5120 डोज मिली थी। उस दिन जिला अस्पताल, सीएचसी कुड़ाना और सीएचसी कैराना में तीन बूथ पर 240 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था, जबकि 60 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने नहीं पहुंचे थे। छह दिन बाद शुक्रवार को फिर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा। इस बार जिले में सात बूथों पर टीकाकरण होगा। इनमें जिला चिकित्सालय में तीन बूथ, सीएचसी कुड़ाना और कैराना में दो-दो बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक सौ स्वास्थ्यकर्मियों को यानि 700 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है, उन्हें पोर्टल से मोबाइल पर मेसेज भेजे जा रहे है और उनके स्तर से फोन कर जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed