फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UPTET Paper Leak: The accused had bought the paper in Mathura for 50 thousand rupees

UPTET Paper Leaked : एसटीएफ की पूछताछ में हुआ खुलासा, आरोपियों ने मथुरा में 50 हजार रुपये में खरीदा था पेपर

Sun, 28 Nov 2021 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Nov 2021 12:39 PM IST
सार

शामली जिले में एक मकान में अभ्यार्थियों को लीक हुए पेपर की कॉपी दी जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ ने छापा मार दिया। शामली के रहने वाले तीन लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
UPTET Paper Leak: The accused had bought the paper in Mathura for 50 thousand rupees
तीनों गिरफ्तार आरोपी व बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी लगते ही परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा रदद् होने की सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्रों पर खलबली मच गई। परीक्षार्थी समझ पाते ही आखिर हुआ क्या है, इससे पहले ही उनसे परीक्षा पत्र व कॉपी वापस ले लिए गए। मायूस होकर अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों से लौट गए। वहीं एसटीएफ की टीम ने शामली से तीन आरोपियों को दबोच लिया। इन्होंने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीईटी की परीक्षा शुरू होने से पहले ही शामली जिले में पेपर लीक हो गया। परीक्षार्थी के हाथ में पेपर देखकर एसटीएफ भी हैरान रह गई। पेपर लीक करने वाले तीन आरोपी एसटीएफ मेरठ ने शामली से दबोच लिए।
विज्ञापन


शामली से तीन दबोचे

एसटीएफ मेरठ सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम मेरठ जोन के सभी जिलों में लगी हुई थी। शामली जिले में एक मकान में अभ्यार्थियों को लीक हुए पेपर की कॉपी दी जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ ने छापा मार दिया। शामली के रहने वाले तीन लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पेपर मथुरा से लीक होना बताया जा रहा है, हालांकि अभी तीनों लोगों से एसटीएफ पूछताछ करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष उर्फ मोनू पुत्र देवेंद्र मालिक कोतवाली शामली, रवि पुत्र विनोद निवासी कांधला व धर्मेन्द्र पुत्र कुंवर पाल निवासी कोतवाली शामली को आज सुबह पेपर के साथ शामली से गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों ही लोग अभ्यर्थियों को पेपर देने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked: एक महीने बाद दोबारा होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को आज रोडवेज में नहीं देना होगा किराया

UPTET Paper Leak: The accused had bought the paper in Mathura for 50 thousand rupees
शामली में एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

50 हजार में मथुरा से खरीदा था पेपर
शामली कोतवाली मे तीनों युवकों ने पूछताछ में बताया, उन्होंने टीईटी का पेपर मथुरा में गौरव पुत्र प्रमोद निवासी गांव हजियापुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ व दो अन्य युवको से 50 हजार रुपये में खरीदा था। इनका एक साथी अजय उर्फ बबलू गांव नाला थाना कांधला जिला शामली मौके से फरार हो गया। 
 

ये सामान हुआ बरामद
वहीं तीनों आरोपियों के कब्जे से ओरिजिनल पेपर और 17 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसआईटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पेपर की फोटो कॉपी के नौ सेट बरामद हुए हैं। इन्होंने शामली जिले के 50 लड़कों से संपर्क किया था और 50 हजार रुपये में पेपर बेचना तय किया था। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक लड़के से 50 हजार रुपये एडवांस लिए थे, जिनमें से 17 हजार रुपये इनसे बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी शामली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बुटराड़ी बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। एक टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed