फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UPSC topper Pradeep increased farmers' pride

यूपीएससी के टॉपर प्रदीप ने बढ़ाया किसानों का गौरव

Wed, 26 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
UPSC topper Pradeep increased farmers' pride
शामली रायल पब्लिक स्कूल में यूपीएससी के टॉपर प्रदीप कुमार मलिक का स्वागत करते पूर्व जिला पंचायत - फोटो : SHAMLI
शामली। गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह ने कहा कि यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह ने किसानों का गौरव बढ़ाया है। यह पूरे समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

कैराना रोड स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विजय मलिक द्वारा आयोजित समारोह में सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप सिंह का सम्मान किया गया। गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा के सोनीपत जिले के प्रदीप सिंह ने किसानों का गौरव बढ़ाया है। आज की पीढ़ी समय व परिश्रम का महत्व नहीं समझती, बल्कि अपना ज्यादातर समय मोबाइल, टीवी में व्यतीत करने में लगी है। ऐसे में प्रदीप ने पूरे समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक, बाबा श्याम सिंह मलिक बहावड़ी, बाबा रविंद्र मलिक लांक, बाबा रविंद्र मलिक सोंहजनी, बाबा संजय कालखंडे लिलौन, बाबा धर्मपाल पंवार भारसी, उमेश मलिक विधायक, तेजेंद्र निर्वाल विधायक, समाजसेवी प्रसन्न चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, हरवीर सिंह मलिक आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में रॉयल स्कूल समिति के सदस्य अमरदीप मलिक, गगनदीप मलिमक, रणदीप मलिक आदि ने स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का सम्मान किया। संचालन अभिनव मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिश्रम और संकल्प से मिलती है सफलता
शामली। यूपीएससी में ऑल इंडिया टॉपर प्रदीप सिंह ने सफलता को प्राप्त करने के अनुभव साझा किए।
कहा कि आम व्यक्ति को कभी भी चमत्कार की उम्मीद ना करते हुए पुरुषार्थ और संकल्प से जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। परिश्रम व संकल्प से ही जीवन में सफलता मिलती है। जब तक लक्ष्य तय नहीं होगा तब तक सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में उन्हें आईएएस की परीक्षा में सफलता ही नहीं मिली, बल्कि ऑल इंडिया में प्रथम स्थान भी मिला। सिविल सेवा में सफलता के लिए नियमित व सुनिश्चित दिनचर्या जरूरी है। रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने कहा कि आईएएस बनने के लिए कोई विशेष कोचिंग या अमीर परिवार होना जरूरी नहीं। परिश्रम के बल पर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, यह प्रदीप सिंह ने कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed