फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UPSC civil services exam final result 2022 out, SDM Pratiksha Singh and Naib Tehsildar Himanshu have selected

UPSC Result 2022: शामली में तैनात SDM प्रतीक्षा सिंह की 52वीं रैंक, नायब तहसीलदार हिमांशु का भी IAS के लिए चयन

Tue, 23 May 2023 06:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 May 2023 06:37 PM IST
सार

UPSC CSE 2022 Result : शामली जिले में तैनात नायब तहसीलदार हिमांशु का सिविल सर्विस परीक्षा (IAS) में चयन हुआ है।

विज्ञापन
UPSC civil services exam final result 2022 out, SDM Pratiksha Singh and Naib Tehsildar Himanshu have selected
एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और नायब तहसीलदार हिमांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPSC CSE 2022 Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। वहीं, शामली जनपद में तैनात नायब तहसीलदार हिमांशु का सिविल सर्विस परीक्षा (IAS) में चयन हुआ है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 348 आई है। उनके अलावा शामली जिले में तैनात एसडीएम प्रतीक्षा सिंह की ऑल इंडिया में 52 वीं रैंक आई है।

विज्ञापन


शामली में तैनात दो अधिकारियों ने की सिविल सेवा परीक्षा पास
शामली जिले में तैनात दो अधिकारियों ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 पास की है। एसडीएम के पद पर तैनात प्रतीक्षा सिंह ने ऑल इंडिया 52 रैंक हासिल की है। प्रतीक्षा सिंह ने 2020 में पीसीएस की परीक्षा पास की थी। पिछले वर्ष उन्हें शामली में एसडीएम पद पर तैनाती मिली थी। इसके अलावा नायब तहसीलदार पद पर तैनात हिमांशु ने भी परीक्षा पास की है। उन्होंने ऑल इंडिया 348 रैंक प्राप्त की है। परीक्षा के रिजल्ट को लेकर दोनों अधिकारी काफी खुश हैं। जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों को सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन


विश्वजीत सौरयान ने यूपीएससी परीक्षा पाई 126 वीं रैंक, परिवार में जश्न  
राजकीय आईटीआई बिजनौर में कार्यरत व बिजनौर निवासी सुमनलता अनुदेशक के पुत्र विश्वजीत सौरयान ने यूपीएससी की परीक्षा में 126 रैंक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया। इसकी खबर मिलते ही उनके परिवार व मिलने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा व अन्य परिचितों ने घर पहुंचकर परिजनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के ब्रिज गोयल की 71वीं रैंक
  
मेरठ के खरखौदा निवासी ब्रिज गोयल पुत्र स्वर्गीय मुनेश कुमार गोयल 71वीं रैंक पाकर खरखौदा ब्लॉक के पहले आईएएस बने हैं।

2003 में पिता की मौत के बाद अपने ननिहाल खरखौदा कस्बे में अपनी मां सीमा रानी व छोटे भाई कामेश गोयल के साथ रहने लगे। ब्रिज की मां खरखौदा में ही श्री नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज में अध्यापिका है। जहां द्विज गोयल ने अपनी पढ़ाई कक्षा एक से नौ तक की। इसके बाद 9 से 12 तक दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में पूरी की। शुरू से ही मेहनती रहे ब्रिज गोयल ने आईआईटी क्लियर करने के बाद एनआईटी भोपाल से 2015 से 2019 तक बीटेक की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद हीरो मोटोकॉर्प गुड़गांव में 2020 में नौकरी थी। लेकिन कोविड-19 नौकरी छोड़ दी और घर पर रहकर ही ऑनलाइन पढ़ाई की। 14-14 घंटे लगातार ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद 2020 में पहले अटेम्प्ट में प्री क्लियर किया लेकिन, मेंस क्लियर नहीं कर पाए। 2021 में प्री व मैन्स दोनों क्लियर करने के बाद पांडिचेरी में मंसीपल कमिश्नर (एसडीएम) की पोस्ट मिली। उसके बाद यूपीपीएस में 19वीं रैंक भी प्राप्त की। अब 2022 का रिजल्ट आया तो उन्हें आईएएस में 71 अंक प्राप्त हुए। खरखौदा कस्बा सहित पूरे ब्लॉक में आईएएस गोयल ने अपनी मां सीमा व नाना सतीश अग्रवाल दोनों का सपना पूरा किया है। इस समय भी वह पांडिचेरी में मंसीपल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। खरखौदा क्षेत्र में पहले आईएएस बनने पर नवनिर्वाचित खरखौदा नगर पंचायत चेयरमैन मनीष कुमार त्यागी सहित लोगों ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें: UP: जीएसटी विभाग ने मेरठ-बागपत में पकड़ीं 40 फर्जी फर्में, व्यापारियों में मची खलबली, 30 जून तक होगी छापामारी

बता दें कि परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं

UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद भट
8. अनिरूद्ध यादव 
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed