फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over the death of two youth in an accident

हादसे में दो युवकों की मौत पर बरपा हंगामा

Sat, 19 Sep 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of two youth in an accident
शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : SHAMLI
हादसे में दो युवकों की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक दोनों युवकों को दूर तक घसीटते हुए ले गया और बाइक करीब एक किमी दूर पड़ी मिली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट खुर्द निवासी आशीष (22) पुत्र सुदेश उपाध्याय और वासु (21) पुत्र स्वर्गीय बबली कश्यप उर्फ पाल्लु शहर में झिंझाना रोड पर स्थित बैटरी की दुकान पर काम करते थे। दोपहर करीब सवा दो बजे दोनों बाइक से अपने घर खाना खाने जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने अपने गांव की ओर मुड़े तो शामली की तरफ से गलत दिशा में पीछे से आए 12 टायर ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक समेत दोनों युवक ट्रक के साथ घिसटते चले गए। इसके बाद दोनों युवक छिटककर सड़क किनारे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक ट्रक के साथ घिसटती चली गई और करीब एक किलोमीटर दूर टिटौली चौकी के पास पड़ी मिली। आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही युवकों के परिजन, महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दोनों शव सड़क पर पड़े देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सड़क पर दोनों शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। आदर्श मंडी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों केे मुआवजा देने और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम सदर संदीप कुमार व सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों और महिलाओं ने हंगामा कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद एसडीएम व सीओ ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद दिलाने और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ सिटी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक आशीष के चचेरे भाई रविंद्र कुमार की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार अन्य दो युवकों को मारी टक्कर
शामली। दोनों युवकों को घसीटते ले जा रहे ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो अन्य युवकों को भी टक्कर मारी। चालक गलत दिशा में ट्रक लेकर भागा तो कुछ दूरी पर अपनी साइड से आ रहे अन्य बाइक सवार दो युवकों को भी ट्रक ने टक्कर मार दी। ये दोनों बाइक समेत सड़क किनारे गिर गए और कुचले जाने से बाल-बाल बचे। चोट लगने से घायल दोनों युवक मौके से चले गए।
-----------
जाम में फंसी बसों से उतरकर पैदल गए यात्री
शामली। हाईवे पर जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। कुछ वाहन चालक नहर पटरी से कैराना रोड होकर निकल गए, जबकि झिंझाना की तरफ से आई बसें जाम के कारण खड़ी रहीं। बसों में सवार यात्री उतरकर पैदल ही शामली तक पहुंचे।
----------
15 किमी दूर तक ट्रक को भगा ले गया चालक
शामली। बाइक सवार दो युवकों को ट्रक से कुचलने के बाद चालक का दिल नहीं पसीजा। वह बाइक को घसीटता हुआ एक किलोमीटर दूर तक ले गया। ट्रक में फंसी बाइक निकलने के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और करीब 15 किमी दूर अहमदगढ़ चौकी तक ट्रक ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना
शामली। हाईवे पर ट्रक से कुचले गए दो युवकों की मौत होने का पूरा मामला बैंक्वेट हॉल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी कैमरे में ट्रक के गलत दिशा में चलने और बाद में दूसरी बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने की पूरी घटना रिकार्ड हुई है। सीओ सिटी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली जा रही है। कैमरों की फुटेज से जांच में काफी मदद मिलेगी।

शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे के बाद लगी वाहनों की लाइन।

शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे के बाद लगी वाहनों की लाइन।- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद हंगामा करते मुंडेट के ग्रामीण।

शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद हंगामा करते मुंडेट के ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर मृतक युवकों के परिजनों से वार्ता करते सीओ प्रदीप कुमार।

शामली झिंझाना रोड पर मृतक युवकों के परिजनों से वार्ता करते सीओ प्रदीप कुमार।- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे के बाद जाम लगाती महिलाओं को समझाती महिला दरोगा।

शामली झिंझाना रोड पर सड़क हादसे के बाद जाम लगाती महिलाओं को समझाती महिला दरोगा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed