{"_id":"5ee26fc48ebc3e42ca7a4dba","slug":"uproar-over-family-s-nursing-home-on-woman-s-death-shamli-news-mrt4859844139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर परिजनों का नर्सिंग होम पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर परिजनों का नर्सिंग होम पर हंगामा
विज्ञापन
महिला की मौत पर परिजनों का नर्सिंगहोम पर हंगामा
शामली। शहर के एक नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत पर हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में समझाने पर परिजन मान गए और बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टोडा निवासी संतोष (55) को पेट में सूजन की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे तीन दिन पहले शामली में एक नर्सिंगहोम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक चिकित्सक ने उसका पेट का आपरेशन होना बताया था। बृहस्पतिवार सुबह को महिला को खून चढ़ाया गया था। खून चढ़ाने के कुछ समय बाद महिला की अचानक तबियत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में डाक्टर और अन्य लोगों के समझाने पर परिजन मान गए और शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए। मृतक के पुत्र सचिन का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की वजह से उसकी मां की मौत हुई है। उनके परिवार के जिम्मेदार लोगों के कहने पर वे बिना कार्रवाई के शव घर लेकर आ गए थे। इस संबंध में नर्सिंग होम के संचालक का कहना है कि महिला के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हुई। यह आरोप गलत है। महिला की हार्टअटैक से मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने इस बारे में कोई तहरीर नहीं दी है और न ही पोस्टमार्टम कराया है। परिजन शव को अपने घर ले गए।