{"_id":"63dc88c58d7fcb15eb577d3a","slug":"uproar-of-doctors-shamli-news-c-14-1-102632-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लाइसेंस फीस की वृद्धि होने पर चिकित्सकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लाइसेंस फीस की वृद्धि होने पर चिकित्सकों का हंगामा
Fri, 03 Feb 2023 09:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
कांधला नगर पालिका में लाइसेंस फीस में वृद्घि को लेकर नगर पालिका पहुंचे चिकित्सक।
शामली, कांधला। मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का घेराव करते हुए लाइसेंस शुल्क की दरों में वृद्धि का विरोध किया। उन्होंने लाइसेंस वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की।
कस्बे के कई चिकित्सक बृहस्पतिवार को मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले नगर पालिका पहुंचे। चिकित्सकों ने अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि हर वर्ष सभी चिकित्सक लाइसेंस फीस दो सौ रुपये जमा करते थे। मगर इस बार से पालिका प्रशासन ने सभी मेडिकल एवं नर्सिंग होम संचालकों को तीन से चार हजार रुपये तक के नोटिस भेज दिए। एकदम से मेडिकल लाइसेंस की रिन्युअल फीस में वृद्धि होने पर चिकित्सकों में आक्रोश है।
चिकित्सकों ने लाइसेंस वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी चिकित्सकों को बताया कि शासन के आदेश पर लाइसेंस फीस में वृद्धि हुई है। सभी चिकित्सकों को शासन के आदेश दिखा दिए हैं। इस मौके पर डॉ. रश्मिकांत जैन, डॉ. विपिन पंवार, पवन अग्रवाल, राजेश सैनी, सलेक चंद सहरावत, सादिक जंग आदि मौजूद रहे।