{"_id":"4bd0744d40a3e454165afcf7e6ccb618","slug":"upon-purchase-of-paddy-raging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद नहीं होने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद नहीं होने पर भड़के
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। कस्बे में धान केंद्रों पर खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने भाकियू (भानू) के नेतृत्व में जाम लगाया। किसानों ने कहा चार साल से यहां धान खरीद केंद्र लगाया जा रहा है, लेकिन कभी खरीददारी नहीं होती। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बाद में तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर शांत किया।
कस्बे के दिल्ली- सहारनपुर मार्ग स्थित पीसीएफ के केंद्र पर धान खरीद नहीं होने से किसानों में रोष फैल गया। सोमवार को खरीद केंद्र पर धान लेकर पहुंचे दखौड़ी के किसान मोहन को वहां मौजूद अधिकारियों ने लौटा दिया। अधिकारियों ने कहा धान की खरीद का उनके पास अनुबंध नहीं है। जिस कारण वह खरीद नहीं कर रहे हैं।
किसानों से धान न खरीदे जाने की सूचना पर भाकियू (भानू) के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। गुस्साए किसानों ने दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक किसानों ने राज मार्ग पर जाम लगाया। सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे, लेकिन किसानों ने उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन
बाद में तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल और एआर (सहकारिता) मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात की और समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पीसीएफ केंद्र के अधिकारी विपिन कुमार ने बताया धान की निकासी का साधन नहीं होने के कारण परेशानी हैं। इसकी व्यवस्था कराई जा रही है।