फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Shamli Sarafa will not sell jewelry made in Turkey, women said-we will also not wear jewelry from there

UP: शामली सराफा नहीं बेचेंगे तुर्कीये में बनी ज्वैलरी, महिलाएं बोलीं-हम भी नहीं पहनेंगी वहां के आभूषण

Mon, 19 May 2025 05:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 May 2025 05:14 PM IST
सार

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से तुर्कीये की ज्वैलरी के बहिष्कार के बाद बाजारों में भी इसका विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन
UP: Shamli Sarafa will not sell jewelry made in Turkey, women said-we will also not wear jewelry from there
तुर्कीये का बहिष्कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से तुर्कीये की ज्वैलरी के बहिष्कार के बाद बाजारों में भी इसका विरोध शुरू हो गया है। शामली शहर के सराफा व्यापारियों ने भी तुर्कीये ज्वैलरी का विरोध करना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि हम अपनी दुकान पर तुर्कीये की ज्वैलरी नहीं बेचेंगे और न ही नए ऑडर करेंगे। यह निर्णय तुर्कीये की ओर से पाकिस्तान को खुलेआम समर्थन देने और सैन्य सहायता मुहैया कराने के विरोध में लिया गया है। 

विज्ञापन


सराफा व्यापारी रोहित व मोनू ने कहा कि अब वह तुर्कीये से कोई नया ऑर्डर नहीं लेंगे और ग्राहकों को भारतीय ज्वेलरी या अन्य विकल्प उपलब्ध कराएंगे। सराफा व्यापारी शलभ उर्फ शानू ने कहा कि भारत ने तुर्कीये की हर आपदा में मदद की है। चाहे वह कोरोना काल में वैक्सीन सप्लाई हो या भूकंप के दौरान एनडीआरएफ की टीम और मेडिकल सहायता भेजना। इसके बाद भी तुर्कीये द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देना भारतीय व्यापारियों को अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर्स श्रेय ने कहा कि तुर्कीये ज्वेलरी अपनी बारीकी और खूबसूरती के लिए पसंद की जाती थी, लेकिन अब वह केवल भारत में ही बनी 20 कैरेट वाली ज्वैलरी बेचेंगे। उनके अंदर देशभक्ति की भावना उजागर है। अब उन्होंने तुर्कीये डिजाइनों से दूरी बना ली है।

सोनी ने कहा कि अगर भारत-पाक युद्ध में कोई दूसरा देश पाकिस्तान का साथ देता है तो वह उस देश के सामान का कड़ा विरोध करेंगी। वह दुकान पर ज्वैलरी खरीदने आई थीं, तुर्कीये की नहीं, भारतीय डिजाइन  वाली ज्वैलरी खरीदी है।

गांव कुड़ाना निवासी सलोनी ने कहा कि तुर्कीये में बनी ज्वलैरी 18 कैरेट व 22 कैरेट की बनी होती है, अगर सराफा व्यापारी विरोध में हैं तो हम क्यूं पीछे रहें। उसने तुर्कीये में बनी ज्वैलरी को नकारते हुए भारत में निर्मित 20 कैरेट के इयररिंग खरीदे हैं।
 

पाकिस्तान समर्थक तुर्कीये समेत दो देशों से व्यापार बंद करने निर्णय
कनफेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स ने व्यापारियों ने दिल्ली में बैठक कर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्कीये व अजरबैजान देशों से व्यापार बंद करने का लिया निर्णय लिया है। 

  दिल्ली में व्यापारियों की बैठक से लौटकर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि तुर्कीये और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया। इसके विरोध में कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने देश भर के सभी राज्यों के व्यापारियों की दिल्ली में बैठक आयोजित कर दोनों देशों के साथ सभी प्रकार के व्यापार और आयात-निर्यात न करने का निर्णय लिया है। 
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीया व महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने देश के सभी राज्यों से आए 125 व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ संकल्प लेते हुए निर्णय लिया कि भारत का कोई भी व्यापारी इन दोनों देशों के साथ किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं करेगा। फिल्म उद्योग भी इन      दोनों देशों में जाकर किसी भी प्रकार की शूटिंग नहीं करेगा। 

यदि किसी फिल्म में इन देशों    की शूटिंग होती पाई गई तो उस फिल्म का देश के व्यापारी एवं नागरिक पूर्णतः बहिष्कार करेंगे। पूरे प्रदेश में भ्रमण कर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में शामली से    विजय गर्ग पूर्व आईजी और अमित जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed