{"_id":"69b95e0b208b377cb6068abb","slug":"up-rs35-lakh-cctv-project-fails-shamli-most-cameras-non-functional-security-hit-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के इस जिले में 35 लाख रुपये की सीसीटीवी योजना ठप, अधिकांश कैमरे बंद, सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के इस जिले में 35 लाख रुपये की सीसीटीवी योजना ठप, अधिकांश कैमरे बंद, सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित
Wed, 18 Mar 2026 12:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:04 AM IST
सार
थानाभवन में 35 लाख रुपये की लागत से लगाए गए CCTV कैमरे बंद पड़े हैं, जिससे नगर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और पुलिस को जांच में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
CCTV कैमरा
- फोटो : AI जनरेटेड
विस्तार
नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा करीब 35 लाख रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, चौक बाजार, नई घास मंडी सहित नगर के कई गली-मोहल्लों में कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था लगभग ठप हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत ने नगर के मुख्य स्थानों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, चौक बाजार, नई घास मंडी तथा विभिन्न गली-मोहल्लों और चौराहों पर तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इनका उद्देश्य नगर में होने वाले अपराधों पर नजर रखना, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना और पुलिस को जांच में सहायता देना था।
लेकिन पिछले काफी समय से नगर के अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। कैमरों के खराब रहने के कारण पुलिस को गली-मोहल्लों में संदिग्ध व आवारा घूम रहे लोगों की पहचान करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि कैमरे बंद होने से चोरी, छीना-झपटी और अन्य घटनाओं पर नजर रखना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत द्वारा खर्च किए गए लाखों रुपये का उद्देश्य भी अधूरा नजर आ रहा है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे तकनीकी रूप से सही हैं, लेकिन कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण कैमरे बंद हो जाते हैं। जल्द ही ऐसे स्थानों पर बैटरी और पावर बैकअप की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि कैमरे 24 घंटे सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
नगरवासियों ने मांग की है कि नगर पंचायत जल्द से जल्द कैमरों को दुरुस्त कराए, ताकि नगर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी ढंग से बहाल हो सके।