फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP roadways buses will run in important cities of Rajasthan

राजस्थान के महत्वपूर्ण शहरों में दौड़ेंगी यूपी रोडवेज की बसें

Thu, 07 Dec 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 07 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
UP roadways buses will run in important cities of Rajasthan
demo - फोटो : demo
अब यूपी रोडवेज की बसें राजस्थान के अजमेर, पुष्कर, महावीर जी, जयपुर एवं श्रीबालाजी धाम समेत 12 शहरों के लिए दौड़ेगी। इसके लिए यूपी रोडवेज के आला अफसरों की ओर से परमिट और रोड टैक्स जमा करने की सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। सहारनपुर मंडल के जिलों सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के यात्रियों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पिछले साल हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल राज्यों में यूपी रोडवेज बसों के संचालन के लिए चंडीगढ़ में दो चक्रों स्थानीय आला अफसरों से वार्ता के लिए मसौदा तैयार किया गया था। मगर, वार्ता के बाद कोई हल नहीं निकला था। इसी क्रम में प्रदेश के परिवहन निगम के स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री के बीच लखनऊ में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच रोडवेज बसों के संचालन में समझौता हुआ था। यूपी की ओर से रोडवेज बसों के संचालन के लिए अनुबंध हो जाने के परमिट जारी करने की औपचारिकता पूरी कर गई है। इसके साथ ही सहारनपुर परिक्षेत्र की ओर से राजस्थान के शहरों के लिए 25 रोडवेज बसों के परमिट और रोड टैक्स जमा करने की सभी औपचारिकता बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर और अजमेर के दौरे पर गए सहारनपुर परिक्षेत्र के एआरएम यजुवेंद्र ने बताया कि यूपी रोडवेज बसो के संचालन के लिए अजमेर, पुष्कर, वनस्थली, हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, महावीर जी, भरतपुर के लिए 25 रोडवेज बसों परमिट प्राप्त कर लिए गए है। इन शहरों के लिए रोड टैक्स जमा करके रोडवेज बसो के संचालन के समय सारिणी लिए जाने की सभी औपचारिकता पूरी कर ली हैं। उनका कहना कि सहारनपुुर से राजस्थान के शहरों के लिए 12 हजार 400 रुपये प्रति रोडवेज बस का टैक्स जमा किया गया है। जिनमें अलवर तक एक लाख 45 हजार 700 रुपये की धनराशि जमा की गई है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली से राजस्थान के शहरों के यूपी रोडवेज की बसों का जल्द संचालन होगा। वेस्ट यूपी के यात्रियों को रोडवेज बसो में जयपुर, श्रीबालाजी धाम, मां शाकंभरी देवी से भरतपुर, महावीर जी, पुष्कर, अजमेर जाने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर परमिट सहारनपुर, शामली, पानीपत, हिसार से हनुमान गढ़ तक 2 मुजफ्फरनगर से अलवर 2 मुजफ्फरनगर से पुष्कर 2 मुजफ्फरनगर से महावीर जी 2 सहारनपुुर से महावीर जी 2 सहारनपुर से जयपुर 2 सहारनपुर - श्रीबालाजी धाम 2 सहारनपुर- शामली, जयपुर 2 मां शाकुंभरी देवी, मेरठ- भरतपुर - 2 सहारनपुर से वनस्थली 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed