फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: one accused injured and two arrested in police encounter in Shamli

मुठभेड़: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश के लगी गोली, दो आरोपी दबोचे, लूट की वारदात को दिया था अंजाम

Mon, 04 Sep 2023 05:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Sep 2023 05:02 PM IST
सार

Shamli Crime News : शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
UP: one accused injured and two arrested in police encounter in Shamli
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि रविवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला अफगानान में फोन पर गेम खेल रहे आलम से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। सूचना पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन

वहीं, सोमवार सुबह एसपी अभिषेक के निर्देश पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को अलीपुर रोड घिस्सुगढ़ के पास रजवाहे की पुलिया पर घेर लिया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में शहजाद निवासी मोहल्ला गुली छड़ियान के दाहिने पर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर गया।

यह भी पढ़ें: UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घायल बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दूसरे बदमाश ने अपना नाम फारुख उर्फ उस्मान निवासी मोहल्ला गुली छड़ियान बताया। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश शहजाद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से एक दिन पहले लूट गया मोबाइल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। एसपी अभिषेक ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि रविवार रात में वह लूट के इरादे से जा रहे थे, इस दौरान एक बच्चा हाथों में मोबाइल लिए मिला जिसे उन्होंने छीन लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed