फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: A Scheduled Caste student commits suicide by hanging for troubled by molestation in Shamli

दुखद: छेड़छाड़ से परेशान होकर अनुसूचित जाति की छात्रा ने दी जान, पहले खौफ में छोड़ दी थी पढ़ाई

Fri, 13 May 2022 11:36 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 May 2022 11:36 AM IST
सार

छेड़छाड़ से परेशान होकर अनुसूचित जाति की किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
UP News: A Scheduled Caste student commits suicide by hanging for troubled by molestation in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जिले में कैराना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान होकर अनुसूचित जाति की किशोरी (16) ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोपी किशोरी को काफी समय से परेशान कर रहा था। पिछले साल वह क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ रही थी और युवक की हरकतों से आजिज आकर उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। 

विज्ञापन


छात्रा के मोबाइल में आखिरी कॉल भी आरोपी की मिली है, माना जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने मोबाइल पर कॉल कर उसे परेशान किया था। सीओ बिजेंद्र भड़ाना ने बताया कि आरोपी कपिल कश्यप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


कैराना निवासी छात्रा की मां की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। पिता और भाई एक फैक्टरी में काम करते हैं। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। पिता ने बुधवार शाम करीब सात बजे उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह उठी नहीं। उन्होंने अपनी भतीजी को घर भेजा तो उसने किशोरी का शव पंखे पर बनाए फंदे से लटके देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां

आरोपी की हरकतों की वजह से छोड़ दी थी पढ़ाई
किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पिछले साल उसकी बेटी खंद्रावली स्थित कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। कॉलेज आते-जाते आरोपी कपिल कश्यप उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने पढ़ाई छोड़ दी थी। 

किशोरी के पिता का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आत्महत्या से कुछ देर पहले भी आरोपी कपिल ने उनकी बेटी के मोबाइल पर फोन करके परेशान किया था। मोबाइल में उसका नंबर मिला है। बुधवार शाम किशोरी का पिता व भाई फैक्टरी में थे और किशोरी घर पर अकेली थी। शाम करीब सात बजे किशोरी के पिता ने बेटी के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिस पर उसने अपनी भतीजी को घर भेजा। भतीजी वहां पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो किशोरी का शव छत के पंखे पर दुपट्टे से सहारे लटका था। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान

सूचना मिलने पर किशोरी का पिता व भाई घर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। कैराना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला और शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed